Harda: विशाल लंगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन, 5 मंडल ने दी प्रस्तुति
■ आदित्य सिंह की रिपोर्ट
हरदा। अखिल भारतीय बलाही समाज सगंठन जिला इकाई हरदा के तत्वाधान में शनिवार को जिला मुख्यालय पर भव्य लंगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता का शुभारंभ रात 8 बजे से हुआ था। जिसमें पांच मंडलों द्वारा प्रस्तुति दी गई। जिसमें सभी सभी मंडलों को सामान्य 41 हजार में से सभी मण्डलों को बार बार राशि दी गई।
इस कार्यक्रम में मुछवा कल्याण बोर्ड आयोग से कैलाश विनय, प्रदेश अध्यक्ष बलाही समाज प्रवीण मांगरिया, हरदा विधायक आरके दोगने, नगर पालिका हरदा से सुरेन्द्र जैन शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रकाश पिपलोदे,दिनेश मोहे समेत हरदा के समाजिक बन्धु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment