[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

देश में पहली बार शुक्रवार को जारी हुआ ₹200 का नोट, MP से भी है कनेक्शन






नई दिल्ली। देश में पहली बार 200 रुपए का नोट शुक्रवार को जारी हो चुका है। रिजर्व बैंक ने पहले ही इसके सैंपल जारी कर दिए थे। अभी हमारे पास 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 500 और 2000 के नोट हैं। इस तरह 10वें नोट के रूप में 200 रुपए के नोट शुक्रवार से हमारे हाथ में आना शुरू हो गए। इससे पहले बुधवार को सरकार ने 200 रुपए का नोट जारी करने की खबरों की पहली बार पुष्टि कर दी थी। हालांकि माना यह जा रहा था कि नया नोट सितंबर के पहले सप्ताह तक जारी होगा लेकिन शुक्रवार को पहली बार देश में 100 और 500 रुपये के बीच का कोई नोट जारी किया गया।

देखिए क्या हैं इस नोट की खासियतें...
1. गौर से देखने पर एक इमेज नजर आएगी जिसमें 200 लिखा होगा।
3. देवनागरी में २०० अंकित होगा।
4. बीच में महात्मा गांधी का फोटो।
5. आरबीआई, ‘भारत’, ‘इंडिया’ ‘200’ छोटे अक्षरों में अंकित।
6. सिक्यॉरिटी थ्रेड में ‘भारत’ और आरबीआई लिखा हुआ है। नोट को हिलाने पर इसका रंग हरा से नीला नजर आएगा।
7. महात्मा गांधी के फोटो का दाएं किनारे में गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर का हस्ताक्षर और आरबीआई का प्रतीक चिह्न होगा।
8. नोट के निचले हिस्से में दार्इं ओर रुपए के प्रतीक  के साथ 200 कलर बदलने वाले इंक में लिखा होगा जिसका कलर बदलकर हरा से नीला हो जाएगा।
9. बार्इं ओर ऊपरी हिस्से में और दार्इं ओर के निचले हिस्से में आकार में छोटे से बड़ा होता नंबर पैनल।
10. दार्इं ओर निचले हिस्से में 200 लिखा हुआ है जिसका रंग नोट को हिलाने-डुलाने पर हरे से ब्लू और ब्लू से हरा हो जाता है।
11. दाईं ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक चिह्न है।
12. नोट के दार्इं तरफ अशोक स्तंभ का प्रतीक बना हुआ।
13. साथ ही इसमें इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क भी दिया गया है।

दृष्टिहीनों के लिए...
नोट में अशोक स्तंभ, महात्मा गांधी और ऌ का निशान बाहर की तरफ उभरा हुआ है जिससे कि दृष्टिहीन लोगों को नोट की पहचान करने में आसानी हो सके। नोट के अगले हिस्से में दोनों किनारों पर विशिष्ट निशान भी हैं।

पीछे का रंग-रूप
1.नोट की बार्इं ओर छपाई का वर्ष।
2. स्वच्छ भारत अभियान का लोगो।
2. विभिन्न भाषाओं वाला पैनल।
3. सांची स्तूप की आकृति।
4. देवनागिरी लिपि दो सौ रुपए (२००) की लिखावट।

आकार
200 रुपए का नया नोट 66 एमएम चौड़ा और 146 एमएम लंबा है।


About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search