हिन्दू बच्चों को जबरन नमाज पढ़ाने का आरोप, दो टीचर निलंबित
गुड़गांव, एजेंसी। हरियाणा के मेवात मॉडल स्कूल मढ़ी (नगीना) में बच्चों को जबरन नमाज पढ़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि धर्म परिवर्तन कराने के लिए टीचर ने बच्चों पर दबाव डाला है। बच्चों का कहना है कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होंने इसकी शिकायत नूंह के कलेक्टर से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर एक टीचर का तबादला कर दिया। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की कमिटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
मेवात मॉडल स्कूल मढ़ी के कुछ बच्चों ने उपायुक्त मनीराम शर्मा को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पहले वह स्कूल के हॉस्टल में रहते थे। इस दौरान कुछ स्टूडेंट्स नमाज पढ़ने के लिए दबाव डालते थे। इतना ही नहीं मुस्लिम टीचर भी उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते थे। इसके लिए स्कूल के एक अध्यापक मोइनुद्दीन उनको परेशान करते थे। इतना ही नहीं उनका आरोप है कि दूसरे धर्मों के प्रति उनका व्यवहार ठीक नहीं है। बच्चों की शिकायत पर डीसी मनीराम शर्मा ने स्कूल के टीचर मुबारिक और मोइनुद्दीन को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा आरिफ का तबादला मेवात मॉडल स्कूल मढ़ी से फिरोजपुर झिरका कर दिया। हालांकि निलंबन और तबादले करने की वजह साफ-साफ नहीं बताई गई है।
No comments:
Post a Comment