[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

अंडर वर्ल्ड अबू सलेम ने शादी के लिए फिर लगाई अर्जी

मुंबई, एजेंसी। मुंबई बम ब्लास्ट केस में टाडा कोर्ट में दोषी साबित होने के एक महीने बाद अबू सलेम ने मैरिज रजिस्ट्रार दफ्तर जाकर शादी करने की इजाजत मांगी है। सलेम मुंबई के पास मुंबरा में रहने वाली एक महिला से शादी करना चाहता है। सलेम को टाडा कोर्ट ने 93 के बम ब्लास्ट केस में षड़यंत्र का दोषी करार दिया था। बता दें कि 12 मार्च 1993 को हुए ब्लास्ट में 257 लोग मारे गए थे, जबकि 713 लोग घायल हुए थे।


https://twitter.com/AazaadBhaarat/status/886850770259333120

https://twitter.com/AazaadBhaarat/status/886850770259333120
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने इससे पहले अगस्त 2015 में शादी करने की इजाजत मांगी थी। इससे पहले इसी महिला ने टाडा कोर्ट से सलेम से यह कहते हुए शादी की इजाजत मांगी थी कि 2014 में सलेम से शादी की अफवाहों की वजह से उसके लिए किसी से भी शादी करना मुश्किल हो गया है। इन अफवाहों के बाद कोई भी उससे शादी नहीं करना चाहता है। महिला का कहना था कि कुछ जगह उसके सलेम के साथ फोटो भी सामने आए थे। उस दौरान कोर्ट ने महिला से कहा था कि उसे किसी से भी शादी करने के लिए उनकी इजाजत की जरूरत नहीं है। इसके ठीक दो महीने बाद अगस्त 2015 में सलेम ने इस महिला से शादी की इजाजत मांगी थी।
सलेम की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया था कि वह अधिकारिक रूप से महिला को अपना नाम देना चाहता है। सलेम ने याचिका में यह भी कहा था कि अगर उसे शादी के लिए मैरिज रजिस्ट्रार जाने की इजाजत दी जाती है तो वह इसका मिस यूज नहीं करेगा। सलेम की पहली याचिका अब भी पेंडिंग है। सोमवार को सलेम की तरफ से इस मामले में नई याचिका दायर की गई है। स्पेशल टाडा कोर्ट के जज जीए सनप ने इस मामले में सीबीआई के स्पेशल वकील दीपक साल्वी की सलाह मांगी है।

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search