‘भूमि’ में बेबस संजू बाबा
मुंबई। अपकमिंग फिल्म ‘भूमि’ के नए पोस्टर में बहुत बेबस नजर आ रहे हैं। दरअसल, संजय दत्त की आने वाली फिल्म भूमि का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया। अपना 58वें बर्थडे पर जारी हुए इस पोस्टर में संजय दत्त का चेहरा मिटटी और खून से लथपथ है. चेहरे पर बहुत गुस्सा और आंखों में बेबसी साफ नजर आ रही है। जेल से बाहर आने के बाद संजय दत्त ओमंग कुमार की फिल्म ‘भूमि’ से बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म ‘भूमि’ की कहानी एक बाप और बेटी के रिश्ते को टटोलती है। यह बदले की कहानी है जिसमें बहुत सारे इमोशन्स हैं।


No comments:
Post a Comment