[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

'मैहर को देश का सबसे सुंदर तीर्थ-स्थल बनाया जाएगा'

मैहर, ब्यूरो। मैहर को देश का सबसे अच्छा और सबसे सुंदर तीर्थ स्थल बनाया जाएगा। मैहर के अधोसंरचना विकास, सौंदर्यीकरण, नागरिक सेवाओं और आस-पास के महत्वपूर्ण धार्मिक पुरातत्व और पर्यटन महत्व के स्थलों के विकास को शामिल कर मैहर की मिनी स्मार्ट सिटी की 270 करोड रुपए की कार्य-योजना प्रारंभ की जा रही है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मैहर स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा से कही। वे मिनी स्मार्ट सिटी की कार्ययोजना के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
CM चौहान ने इस अवसर पर कहा कि पिछले वर्ष जून माह में मैहर के विकास की 103 घोषणाएं की गई थीं जिनमें से 79 पूरी हो गई हैं और शेष सभी घोषणाएं भी पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मैहर क्षेत्र के किसानों के लिये सिंचाई की योजना भी स्वीकृत कर दी गई है। इसका शुभारंभ दीवाली के आसपास किया जाएगा। झुकेही से सरलानगर की सड़क भी शीघ्र स्वीकृत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को फसल की पैदावार का लाभकारी मूल्य दिलाया जायेगा। फसलों के दाम कम होने पर भी बाजार के बिक्री रेट और समर्थन मूल्य के बीच के अंतर की राशि किसानों के खाते में दी जायेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कृषि मूल्य लागत आयोग भी बनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश मे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 15 लाख गरीबों के मकान इसी साल बनाने के प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मिनी Smart City मैहर की कार्ययोजना पुस्तिका का अनावरण किया। इस मौके पर दिव्य मैहर संबंधी 6 मिनट की फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। सांसद श्री गणेश सिंह ने सतना को स्मार्ट सिटी बनाने और मैहर को देश की पहली मिनी स्मार्ट सिटी बनाने के लिये मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने किए मां शारदा के दर्शन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Satna जिले के मैहर प्रवास के दौरान सबसे पहले मां शारदा मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली तथा सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सावन मास में मां शारदा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से मुलाकात भी की और उनकी कुशलक्षेम पूछी।

इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, उद्योग और वाणिज्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद गणेश सिंह, विधायक नारायण त्रिपाठी, शंकरलाल तिवारी, महापौर ममता पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह, पूर्व विधायक मोतीलाल तिवारी, रामखेलावन पटेल, विजय नारायण राय, रमेश पांडेय बम बम महाराज, यशोदा मिश्रा एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Tag- #mp

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search