भल्लाल देव हुए INTERNATIONAL
नई दिल्ली, एजेंसी। ब्लाकबस्टर ‘बाहुबली’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद राणा दग्गुबाती की डिमांड काफी बढ़ गई है। अब उन्होंने एक बड़ी अनाउंसमेंट भी कर दी है। राणा ने बताया, ‘यूके के स्टूडियो द लंदन डिजिटल मूवी एंड टीवी स्टूडियोज ने उन्हें एशियन एंबेसेडर बनाया है। इसके साथ उन्होंने उनके साथ एक फिल्म भी साइन की है।’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 2018 में शुरू होगी। इस खबर को प्रोड्यूसर भारती कोमन्ना ने कंफर्म किया है. हालांकि इसके अलावा और कोई जानकारी इस फिल्म को लेकर नहीं है। पिछले कुछ महीनों में राणा एक के बाद एक सरप्राइज दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि तेलुगू शो ‘यारी नंबर 1’ को वो होस्ट करेंगे।
फिल्मों की बात करे तो ‘नेने राजू नेने मंत्री’ भी रिलीज होने वाली है। फिल्म को तेजा ने डायरेक्ट किया है। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है।

No comments:
Post a Comment