[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक में लौट आए 1000 रुपये के 99% नोट, 8,925 करोड़ नोट थे सर्कुलेशन में

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद 1000 और 500 के कितने नोट वापस आए है, भारतीय रिजर्व बैंक इसके बारे में अब तक कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी। इन 8 महिनों में कोई भी अधिकारिक जबाव नहीं दिया गया था। यह आम आदमी से लेकर  सुप्रीम कोर्ट तक के लिए हैरान करने वाली बात थी। लेकिन अब रिर्जव बैंक ने अपनी वेबसाइट पर एक आंकड़ा देते हुए बताया है कि लगभग 99 फीसदी 1000 के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2017 तक 8,925 करोड़ के 1000 के नोट सकुर्लेशन में थे। फइक के मुताबिक, ‘सकुर्लेशन वाले नोट’ वे हैं जो रिजर्व बैंक से बाहर हैं।  इस तरह, यह आंकड़ा पिछले साल 8 नवंबर से शुरू होने वाले नोटबंदी के बाद बैंकों में 1,000 के जमा किए गए सभी नोटों का प्रतिनिधित्व करता है।

98.7 फीसदी नोट आरबीआई में आए वापस
वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार के 3 फरवरी को लोकसभा में दिए गए बयान के मुताबिक 8 नवंबर तक 6।86 करोड़ रुपये से ज्यादा के 1000 के नोट सकुर्लेशन में थे। मार्च 2017 तक सकुर्लेशन वाले 1000 के नोट कुल नोटों का 1.3 फीसदी थे। इसका मतलब 98।7 फीसदी नोट फइक में लौट आए थे । इसका मतलब 98.7 फीसदी 1000 के नोट ही आरबीआई में वापस आए हैं।

ना के बराबर खत्म हुआ काला धन
जेएनयू में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर सुरजीत मजूमदार ने कहा, ‘जिस तरह 1000 के नोट वापस आए हैं उसी तरह 500 के नोट भी वापस आए होंगे।  उन्होंने कहा कि इसका मतलब ये है कि 1000 और 500 के लगभग पूरे नोट वापस आए है, तो कालाधन तो ना के बराबर खत्म हुआ है।’ उन्होंने कहा कि नोटबंदी में 15.4 लाख करोड़ की करंसी चलन से बाहर की गई थी। इसमें से 44 प्रतिशत 1000 के नोट और 56 प्रतिशत 500 के नोट थे। बता दें कि जून में सरकार ने कहा था कि आरबीआई अब भी वापस आए नोटों की गिनती कर रही है और इसमें अभी समय लग सकता है।


About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search