[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

मेवेदर ने जीती दुनिया की सबसे महंगी फाइट, ₹4000 करोड़ थे दांव पर

लास वेगास। अमेरिका के महान मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर ने बॉक्सिंग की दुनिया की सबसे बड़ा फाइट जीत कर इतिहास रच दिया है। मेवेदर ने रिटायरमेंट के दो साल बाद रिंग में वापसी की थी। अपने प्रोफेशनल बॉक्सिंग करियर में एक भी मैच नहीं हारने वाले मेवेदर ने 29 वर्षीय आइरिश कोनोर मॅक्ग्रेगोर को 10वें राउंड में पराजित किया। मेवेदर ने इसी के साथ अपने प्रोफेशनल बॉक्सिंग करियर का अंत 50वीं जीत के साथ अपराजेय रहते हुए किया। उन्होंने 10वें राउंड में टेक्नीकल नॉकआउट आधार पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट स्टार मॅक्ग्रेगोर को हराया।

मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा और आयरिश मुक्केबाज ने मेवेदर को कड़ी चुनौती दी। 40 वर्षीय मेवेदर इसी के साथ महान मुक्केबाज रॉकी मार्सियानो को पीछे छोड़कर सबसे सफल मुक्केबाज बन गए। मार्सियानो के नाम 49 जीत का रिकॉर्ड था, जिसे मेवेदर ने 50वीं जीत के साथ तोड़ दिया। मेवेदर ने इनमें से 27 जीत नॉकआउट के जरिए हासिल की।

इस शानदार जीत पर मेवेदर को 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा रकम मिलेगी, जबकि मॅक्ग्रेगोर को करीब 75 मिलियन डॉलर राशि मिलेगी। एक अनुमान के मुताबिक 600 मिलियन डॉलर (करीब 4000 करोड़ रुपए) दांव पर थे। इसे मुक्केबाजी इतिहास की सबसे महंगी फाइट माना जा रहा था। इस मुकाबले को 220 देशों में करीब 1 अरब लोगों ने देखा। अमेरिका में तो कई सिनेमाघरों में इसका सीधा प्रसारण किया गया।

जीत के बाद मेवेदर ने कहा, मैंने जितना सोचा था, मॅक्ग्रेगोर उससे ज्यादा चुनौतीपूर्ण प्रतिद्वंद्वी लगे। उन्होंने मेरी उम्मीद से ज्यादा संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन मैं उनसे श्रेष्ठ था। यह मेरे करियर की अंतिम फाइट थी।


About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search