#Aadhar से #PAN कार्ड को लिंक कराने का आज आखिरी दिन
नई दिल्ली। आपके पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी है। इसकी आज आखिरी डेट है। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपका पैन कार्ड रिजेक्ट हो जाएगा। इनकम टैक्स विभाग की तरफ से इसकी तारीख आगे बढ़ाने का भी कोई संकेत नहीं मिला है। अगर आप पैन और आधार को लिंक नहीं करेंगे तो आप इनकम टैक्स फाइल नहीं कर पाएंगे।
ऐसे करें आॅनलाइन लिंक: सबसे पहले https://t.co/Aw6tTKTLE9 पर जाएं। अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर जा रहे हैं तो सबसे पहले Register Here पर क्लिक करें इसके बाद पैन डिटेल्स देकर ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद पासवर्ड बना लें। इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा। यहां नया पेज खुलेगा, इस पर आपको पैन और आधार नंबर की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही आधार कार्ड पर लिखा नाम भरना होगा। यहां जो भी जरूरी डिटेल्स मांगी जा रही हैं वह भरनी होंगीं। अगर आधार कार्ड और पैन कार्ड में दी गई डिटेल्स अलग अलग हैं तो उनमें से किसी एक में पहले आपको डिटेल्स बदलवाकर एक जैसी करानी होंगी। अगर आधार और पैन में दी गई डिटेल्स एक जैसी हैं तो आसानी से दोनों लिंक हो जाएंगे। सभी जानकारी भरने और Captcha कोड डालने के बाद Link Aadhar पर क्लिक करें। UIDAIसे सत्यापन करने के बाद आपके लिंक की पुष्टि कर दी जाएगी।
SMS से ऐसे करें लिंक: आधार से PAN लिंक करने के लिए आपको अपने फोन से बड़े अक्षरों में यूआईडीपीएएन के बाद खाली जगह छोड़कर अपना आधार नंबर और फिर उसके बाद अपना पैन नंबर लिखकर 567678 या 56161 को एसएमएस भेजना होगा।
No comments:
Post a Comment