[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

किसानों को मिलेगी समर्थन मूल्य एवं बाजार मूल्य के अंतर की राशि: CM

भोपाल, ब्यूरो। फसल के बाजार मूल्य और समर्थन मूल्य के बीच के अंतर की राशि अब सीधे किसानों के खातों में जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा अशोक नगर जिले के चंदेरी तहसील मुख्यालय पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राशि प्रमाण-पत्र वितरण के वृहद कार्यक्रम मे किसानों से कही। उन्होंने अशोकनगर और चंदेरी नगरपालिका को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए की राशि पेयजल अधोसंरचना विकास के लिए देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि अशोकनगर जिला चिकित्सालय को 200 बिस्तर क्षमता का किया जाएगा और चंदेरी चिकित्सालय की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 100 बिस्तर की जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में 33 हजार 555 किसानों को 130 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि प्रमाण-पत्र वितरित किये। श्री शिवराज सिंह चौहान ने 126 करोड़ रुपए की लागत वाले 55 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

किसान भाई किसी भी बात के लिए चिंतित न हो
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसान हितैषी सरकार है। किसान भाई किसी भी बात के लिए चिंतित न हों। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में मानसून की स्थिति अच्छी नजर नहीं आ रही। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीर नजर आ रही है। उन्होंने किसान भाईयों को आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अल्प वर्षा के कारण सोयाबीन की फसल प्रभावित होती है तो सरकार उसका पूरा सर्वे कराएगी।

हानि नहीं होने दी जाएगी
किसान भाईयों को किसी भी कीमत पर हानि नहीं होने दी जाएगी। सरकार बाजार मूल्य और समर्थन मूल्य के अंतर की राशि सीधे किसानों के खाते में जमा कराएगी। उन्होंने किसानों की फसलों का सही रिकार्ड संधारण करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। मुख्यमंत्री ने किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने, सोलर पंप स्थापना पर 90 प्रतिशत अनुदान प्रदान करने जैसी योजनाओं के विषय में भी विस्तार से बताया।

पढ़ाई का पूरा खर्च मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सन 2022 तक शत-प्रतिशत आवासहीन परिवारों को आवास मुहैया करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेटे-बेटियां पढ़ाई की चिंता न करें। सामान्य निर्धन वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के साथ ही सभी वर्ग के बच्चे जो 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत तथा सीबीएससी और आईसीएससी में 85 प्रतिशत अंक लायेंगे उनके कॉलेज स्तर की । उन्होंने कहा कि किसान भाईयों की राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। तीन माह की समय सीमा निर्धारण कर प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इस अवधि के बाद अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन का कोई भी प्रकरण लंबित पाया जाता है तो शिकायत करने वाले हितग्राहियों को एक लाख रुपएका पुरस्कार दिया जाएगा और यह राशि संबंधित अधिकारी से वसूल की जाएगी।

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं लोक सेवा प्रबंधन, जन-शिकायत मंत्री जयभान सिंह पवैया, कृषि विकास एवं कृषि कल्याण मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद प्रभात झा, अशोकनगर के विधायक गोपीलाल जाटव एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।


About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search