[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

तूफान से #US का 2685 अरब रुपए का नुकसान

वॉशिंगटन। अब तक 15 लोगों की जान लेने वाले और 30 हजार से ज्यादा लोगों को बेघर कर चुका चक्रवाती तूफान हार्वी अब अमेरिका के सबसे ‘महंगे’ तूफानों में से एक बन गया है। ताजा अनुमान के मुताबिक इस तूफान ने करीब 2685 अरब रुपए का नुकसान होगा। डिजास्टर मॉडलिंग फर्म एंकी रिसर्च के फाउंडर चक वॉटसन के मुताबिक बाढ़ अभी तक टेक्सस को प्रभावित कर रही थी लेकिन अब लूईजियाना तक पानी पहुंचना शुरू हो गया है।
वॉटसन ने बताया, ‘अगर हार्वी सामान्य तूफान होता तो इससे 4 अरब डॉलर तक का नुकसान होता। लेकिन 42 अरब डॉलर इतनी बड़ी राशि है जिसकी क्षतिपूर्ति होना बेहद मुश्किल है। हार्वी भी ‘आइक’ तूफान जैसा ही विनाशकारी होगा, जिसने साल 2008 में टेक्सस में 43 अरब डॉलर का भारी-भरकम नुकसान कराया था। इससे पहले साल 2005 में नॉर्थ अमेरिका में आए तूफान विलमा की वजह से 38 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।’ यूएस का एनर्जी हब माना जाने वाला टेक्सस का देश की जीडीपी में 9 प्रतिशत योगदान है। 16 खरब डॉलर के सालाना आर्थिक उत्पादन वाला टेक्सस कैलिफॉर्निया के बाद अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य है। टेक्सस कनाडा और दक्षिण कोरिया से भी बड़ी अर्थव्यवस्था है।

गोल्डमैन सैक्स ने सोमवार को अनुमान लगाया था कि हार्वी की वजह से आई परेशानियों ने इस साल की तीसरी तिमाही में सिर्फ एनर्जी सेक्टर की ही जीडीपी से 0.2 प्रतिशत हिस्सेदारी घटा दी है।

टेक्सस के खाड़ी इलाके में पूरे देश का एक तिहाई तेल उत्पादन कंपनियां हैं लेकिन हार्वी की वजह से यह क्षेत्र पूरी तरह उजड़ गया है। 1961 के बाद से टेक्सस में यह सबसे शक्तिशाली तूफान आया है, जिसने सभी आॅयल रिफाइनरीज को बंद करने पर मजबूर कर दिया है। बार्कलेस के मुताबिक, आॅयल रिफाइनरीज के बंद होने से मंगलवार को यूएस की 40 प्रतिशत पेट्रोकेमिकल क्षमता ठप हो गई थी।

इधर, अमेरिका के चौथे सबसे बड़े शहर में राजमार्ग, घर और आस-पास के इलाके पानी में डूबे हुए हैं। बचावकर्ता फंसे हुए लोगों तक नावों के जरिए पहुंच रहे हैं। यहां कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने टेक्सास का दौरा कर हालात का जायजा लिया है।


About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search