[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

फेसबुक के ‘वॉच’ फीचर से YouTube को मिलेगी टक्कर New प्लेटफार्म लाँच

नई दिल्ली। सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने नया वीडियो प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। फिलहाल इसे छोटे ग्रुप के लिए ही है। यह आम वीडियो फीचर से काफी अलग है। क्योंकि इसमें नेट-फ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम जैसे ओरिजनल वीडियो और प्रोग्रामों को जगह दी जाएगी। इसके अलावा यूट्यूब जैसे ही यहां भी क्रिएटर्स वीडियो प्रोग्राम बना सकेंगे। अभी फेसबुक के एंड्रॉयड और आईओएस ऐप में एक वीडियो टैब होता है जिसे यह नया फीचर रिप्लेस कर लेगा।

लॉन्च इवेंट के दौरान पॉपुलर वीडियो चैनल ठं२ ऊं्र’८ का वीडियो दिखाया गया। आने वाले समय में मीडिया पब्लिशर्स के लिए इसे शुरू किया जाएगा। फेसबुक के इस नए प्लेटफॉर्म का नाम वॉच है और एक दोधारी तलवार की तरह है। क्योंकि यह न सिर्फ नेट फ्लिक्स जैसे ओरिजनल कंटेंट क्रिएटर को टक्कर देगा, जबकि वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब के लिए परेशानी का सबब हो सकता है। यह नया वीडियो फीचर मोबाइल साइट, ऐप और टीवी ऐप्स पर दिखेगा। अमेरिका के कुछ यूजर्स इसे यूज तो करेंगे, लेकिन इसकी टेस्टिंग भी जारी रहेगी। फेसबुक कुछ सीरीज भी बना सकती है और साथ ही कंटेंट बनाने वाले को फंड देकर आॅरिजनल वीडियो तैयार कराएगी।

अब आप सोच रहे होंगे कि आपको इससे क्या फायदा होगा। तो आपको बता दें फेसबुक ने एपिसोड्स के लिए वॉच लिस्ट बनाया है। किसी ऐपिसोड को बाद में देखने के लिए वॉच लेटर कर सकते हैं। इनमें अलग अलग कैटिगरी बनाई गई है जिनमें पॉपुलर वीडियो जिनके बारे में ज्यादा बात की जा रही है या कौन से ऐसे वीडियोज हैं जो लोगों को हसा रहे हैं। इसके अलावा एक कैटिगरी होगी जिससे ये पता चलेगा की आपको दोस्त कौन से वीडियोज को पसंद कर रहे हैं।  भारत में यह फीचर अगले साल तक का आ सकता है, क्योंकि आमतौर पर भारत में फेसबुक के फीचर्स देर से आते हैं।



About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search