[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

म्यांमार:1000 साल पुराने मंदिर चढ़ा है सोने का पानी, बनाने वाले को राजा ने मरवा दिया था

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों म्यांमार के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री बुधवार को यहां के बागान स्थित प्राचीन बौद्ध मंदिर ‘आनंदा टेंपल’ भी जाएंगे। 1105 ईसवी में बने इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। आनंदा मंदिर को मॉन वास्तुकला का सबसे पुराना मौजूद मास्टरपीस माना जाता है। इसके अलावा इसे बागान मंदिरों में सबसे बेहतरीन, सबसे भव्य, सबसे अच्छी तरह संरक्षित और सबसे महत्वपूर्ण मंदिर माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर को राजा क्यानजीथ ने 1105 के आसपास बनवाया था। यह मंदिर शुरुआती बागान काल की शैली और वास्तुकला को समेटे हुए है और मध्य काल की शुरुआत दर्शाता है। 1990 में, मंदिर के निर्माण की 900वीं वर्षगांठ पर, मंदिर के परिधानों को सोने का पानी चढ़ाया गया था।

भूकंप से पहुंचा था नुकसान
1975 में भूकंप के दौरान, आनंदा को काफी नुकसान भी हुआ था, जिसके बाद इसका जीर्णोद्धार किया गया।

यह है मंदिर की पौराणिक गाथा: एक किंवदंती के अनुसार, 8 भिक्षु एक दिन महल में भीख मांगते हुए आए। उन्होंने राजा को बताया कि वे हिमालय में नंदमूला गुफा मंदिर में रहते थे। उनकी कहानियों से प्रभावित राजा ने भिक्षुओं को अपने महल में लौटने के लिए आमंत्रित किया। भिक्षुओं ने अपनी ध्यान शक्तियों से राजा को वह पौराणिक जगह दिखाई, जहां वे रहते थे।

आर्किटेक्ट को मरवा दिया गया था
राजा ने इसके बाद ही वैसा ही एक मंदिर बनाने की ठान ली जो कि बागान के शांत मैदानों के बीच हो। मंदिर निर्माण के बाद, राजा ने मंदिर की शैली को अनोखा बनाए रखने के लिए आर्किटेक्ट को भी मार डाला।


चार कोनों में हैं चार बुद्ध प्रतिमाएं
मंदिर में ढेरों बुद्ध प्रतिमाएं हैं और मंदिर के चारों कोनों में बुद्ध खड़ी मुद्रा में बने हुए हैं। वास्तुकला का यह अनोखा नमूना इतिहासकारों के लिए भी एक आकर्षण है।


About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search