[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

#AIADMK में ‘अम्मा युग’ की वापसी, शशिकला हुर्इं बर्खास्त

चेन्नई। एक प्रस्ताव पास करके वीके शशिकला को न केवल जनरल सेक्रेटरी के पद से बर्खास्त किया, बल्कि पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। संयुक्त एआईएडीएमके ने मंगलवार को पन्नीरसेल्वम और पलनिसामी धड़े की ओर से मंगलवार को बुलाई गई जनरल काउंसिल की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया।

बैठक में पास हुए प्रस्ताव के बारे में तमिलनाडु के मंत्री आरबी उदयकुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिवंगत अम्मा (जयललिता) ने पार्टी पदाधिकारियों के तौर पर जिनको भी नियुक्त किया था, वे बने रहेंगे। पार्टी अब अविभाजित है और चुनाव चिह्न के तौर पर 'दो पत्ती' वापस लेने की कोशिश करेगी। अस्थाई जनरल सेक्रटरी पद को खत्म करने पर भी रजामंदी बनी, जिसके साथ ही शशिकला को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उदयकुमार ने बताया कि जयललिता पार्टी की स्थाई जनरल सेके्रटरी बनी रहेंगी।

संयुक्त AIADMK का तर्क है कि चूंकि शशिकला को हटा दिया गया है, इसलिए 26 दिसंबर 2016 से लिए गए उनके सभी फैसले निरस्त होते हैं। इनमें शशिकला द्वारा अपने रिश्तेदार टीटीवी दिनकरन को डिप्टी जनरल सेके्रटरी बनाना भी शामिल है। यानी दिनकरन का कोई भी ऐलान पार्टी पर लागू नहीं होगा। हालांकि, दिनकरन ने पन्नीरसेल्वम और सीएम पलनिसामी को चुनौती दी कि अगर दोनों के पास पार्टी वर्करों का समर्थन है तो वे चुनाव में जाने की हिम्मत दिखाएं। दिनकरन ने कहा कि अधिकतर मंत्रियों को डर है कि अगर वे चुनावी मैदान में गए तो निश्चित तौर पर हार जाएंगे।

बता दें कि इससे पहले, एआईएडीएमके के दो धड़ों पन्नीरसेल्वम और पलनिसामी गुट ने विलय का ऐलान किया था। हालांकि, इस विलय का आधार ही यही था कि शशिकला को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। डीएमके ने इस विलय का विरोध करते हुए विश्वास मत की मांग की थी। डीएमके का दावा था कि सीएम पलनिसामी के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है। टीटीवी दिनकरन ने भी यही मांग उठाई थी।


About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search