[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

कंगना की बहन से #KRK ने फिर की ‘गंदी बात’, जानिए इस बार क्या है कमाल का कारनामा

मुंबई। एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ ‘गंदी बातें’ करने चक्कर में एक्टर कमाल राशिद खान चर्चा में है। दरअसल, कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल रविवार को कमाल आर खान से ट्विटर पर भिड़ गईं. कई ट्वीट्स कर उन्होंने केआरके को आड़े हाथों लिया। यह सब शुरू हुआ आदित्य पंचोली की पत्नी तरीना वहाब के इंटरव्यू से जिसमें उन्होंने कहा कि कंगना को उन्होंने कभी अपनी बेटी की तरह नहीं माना| जरीना ने यह भी बताया कि कंगना और आदित्य का रिलेशल साढ़े चार साल तक चला था। इस पर रंगोली ने ट्वीट कर कहा कि अगर कंगना 2005 में आदित्य से मिली थीं और 2007 में उन्होंने वसोर्वा पुलिस स्टेशन में आदित्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था, तो यह साढ़े चार साल कैसे हो गया। इस पर केआरके ने ट्विटर पर रंगोली को टैग करते हुए कहा- कंगना 2005 में आदित्य से मिली और उसकी फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी? आपकी बहन 2003 में आदित्य से मिली थी और इसके लिए मेरे पास 5 सबूत हैं।



Hain? Ye kya naya twist hai? Hum Himachal k zamindar hai mere maa baap bhi or mere in laws bhi, hume wahan se koi kyu nikalega @kamaalrkhan https://t.co/Jd2m8Gz4Zg

— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) September 10, 2017




रंगोली केआरके के ट्वीट पर भड़क गर्इं और उन्होंने केआरके को ट्वीट कर कहा, ‘ला तेरा प्रूफ। मैं चैलेंज करती हूं। सबूत दिखाओ कि कब कंगना 2003 में आदित्य से मिली थी, नहीं तो सबके सामने नाक रगड़ बिकाऊ कुत्ते। एक और ट्वीट में रंगोली ने कहा- बस हड्डी मिली है और ये कुत्ता भौंक रहा है...ला सूबत। इसके बाद केआरके ने ट्वीट किया- रिपोर्ट मिली है कि सिमरन वाहियात, बकवास और घटिया फिल्म है। इसे जेल में कैदियों को टॉर्चर करने के लिए यूज किया जाएगा। इस पर रंगोली ने ट्वीट किया- यहां-वहां मत भटक तुझे कहा ना प्रूफ ला... ला अब...लाता क्यों नहीं. आई विटनेस का बच्चा. तू बड़ा आया रिव्यू करने वाला। और तू बेकार बुड्ढ़ा, बेरोजगार कहीं का, दूसरों को गलत बातें बोल कर अपना घर चलाता है, तेरी क्या औकात है? अपनी विग देख कितनी आउटडेटेड है और शक्ल जैसे मरा हुआ कौआ।

जानिए कमाल राशिद खान का पूरा बायोडाटा
कमाल आर खान का जन्म 1 जनवरी 1975 को उत्तरप्रदेश के देवबंद में हुआ था। खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत बतौर अभिनेता-निर्माता फिल्म देशद्रोही से की थी। यह फिल्म बॉक्स-आॅफिस पर बुरी तरह विफल साबित हुई थी। उसके बाद वह मोहित सूरी निर्देशित फिल्म एक विलेन में नजर आये। इस फिल्म ने बॉक्स-आॅफिस पर 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। साथ ही यह साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हुई थी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आये थे।

जिस तरह उनका फिल्म करियर विफल उसी तरह टीवी करियर भी। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरूआत कलर्स के बहुचर्चित-बहुविवादित रियलिटी शो बिग बॉस से की थी। इस शो में वह अपने बर्ताव के कारण कुछ दिन ही टिक पाये थे। वह बिगबॉस में खुद को अमिताभ-शाहरुख से ज्यादा राईस बताते हुए नजर आये थे। उनका कहना था कि उनका घर 2100 स्क्वायर फीट में निर्मित हैं और उनके यंहा हॉलैंड से दूध, फ्रांस से पानी और लंदन से चाय आती हैं।

कमाल आर खान का पूरा नाम कमाल राशिद खान है। कमाल राशिद खान अपने घर से भागकर मुंबई अभिनेता बनने आएं थे। लेकिन वह हिंदी सिनेमा में असफल साबित हुए। जिसके बाद उन्होंने अपना रुख भजपुरी फिल्मों की ओर कर लिया। कमाल राशिद खान अक्सर अपने वाहियात ट्वीट्स के कारण अखबारों और टीवी की सुर्खियां बने रहते हैं। कलर्स के बहुचर्चित-बहुविवादित रियलिटी शो बिग बॉस के दौरान उन्होंने खुद को शो का सबसे अमीर व्यक्ति बताते हुए कहा था कि उनके यंहा हॉलैंड से दूध, फ्रांस से पानी और लंदन से चाय आती हैं। टेली चक्कर के मुताबिक कमाल आर खान बिग बॉस शो के दौरान गंजे थे, और वह शो के दौरान अधिकतर बंधने में ही नजर आते थे। एक दिन शो की यूनिट ने उनके सर पर हाथ मारा तो सारा भेद लोगो के सामने आ गया और उस दौरान उनकी यह पिक्चर क्लिक कर ली गयी। उन्होंने यूनिट को चेतावनी दी कि यह पिक्चर मीडिया में बाहर नहीं चाहिए।

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search