[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

खुफिया एजेन्सी को शक़ 'बाबा' की हनी का हो सकता है #Murder






नई दिल्ली। साध्वियों से रेप के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम के काले कारनामों की पूरी असलियत का पता अगर किसी को है तो वो है हनीप्रीत। जी हां, यह वही हनीप्रीत जो खुद को राम रहीम की मुंहबोली बेटी बताती है। लेकिन, फिलहाल तो #Police के सामने चुनौती हनीप्रीत को तलाशने की है। खुफिया एजेंसियों ने #अलर्ट जारी किया है कि #हनीप्रीत की हत्या हो सकती है, उसकी जान को खतरा है। साथ ही ये पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि कौन हनीप्रीत को मार सकता है। खतरा ये भी है कि कहीं राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार की हत्या तो नहीं हो गई? खबर ये भी है कि हनीप्रीत #UP के रास्ते नेपाल पहुंच चुकी है।

दरअसल, रोहतक जेल में पिछले 14 दिन से बाबा 20 साल की सज़ा काट रहा है और हनीप्रीत के खिलाफ़ लुक आउट नोटिसजारी करके, पुलिस हिंदुस्तान के कोने कोने में हनीप्रीत को खोज रही है।

कई शहरों में पुलिस टीम सक्रिय
जैसे ही खुफिया एजेंसियों ने ये अलर्ट जारी किया कि हनीप्रीत की हत्या हो सकती है, पुलिस और भी शिद्दत ने हनीप्रीत की तलाश में जुट गई है। हनीप्रीत तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीम मुंबई समेत कई शहरों में सक्रिय है।

सिर्फ हनीप्रीत से ही सलाह लेता था रहीम
बता दें, बाबा राम रहीम कोई भी फैसला लेने से पहले सिर्फ हनीप्रीत से ही सलाह लेता था। बाबा की इस बेबी के हाथ में डेरे की सभी चाबियां रहती थीं।पैसे से लेकर हर वो फैसला जो डेरे से संबंधित होता था, वो हनीप्रीत की करती थी। हनीप्रीत ही राम रहीम के फिल्म प्रोडक्शन का काम संभालती थी। बाबा की सारी फिल्में हनीप्रीत ने ही डायरेक्ट की थीं।

डेरे में एक दम चटक-मटक रहती थी•••
कहा जाता है कि हनीप्रीत डेरे में एक दम चटक मटक रहती थी , ग्लैमरस कपड़े पहनती थी और जब बाबा हनीप्रीत के साथ नहीं होता था तो डेरे में लोग हनीप्रीत पर कमेंट करते थे, छेड़ते थे, सीटियां भी मारते थे। लेकिन, बाबा अपनी हनीप्रीत पर सबकुछ लुटाने के लिए बेताब रहता था।

पूर्व पति के जरिए आई बाबा के नज़दीक
हनीप्रीत को लेकर एक खुलासा ये भी हुआ है कि हनीप्रीत ने अपने पूर्व पति विश्वास गुप्ता के जरिए बाबा से नज़दीकियां बढ़ाई थीं, और जब दोनों के रिश्ते बदनाम होने लगे तो बाबा ने हनीप्रीत को गोद ली हुई बेटी घोषित कर दिया।

गुरमीत ने हनीप्रीत की शादी विश्वास गुप्ता से तो करवा दी, लेकिन सुहागरात नहीं मनाने दी। और विश्वास गुप्ता बाबा और हनीप्रीत के बीच की मात्र सीढ़ी बनकर रह गया।

#RamRahim #HaneyPreet


About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search