[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

Bahubali 2 ; चीन में बाहुबली2- द कंक्लूज़न के विजय रथ की रफ़्तार धीमी पड़ गयी है।

मुंबई। दुनियाभर में अपनी कामयाबी का डंका बजाने वाली बाहुबली2- द कंक्लूज़न के विजय रथ की रफ़्तार चीन में कुछ धीमी पड़ गयी है। भारतीय फ़िल्म इतिहास की सबसे कामयाब फ़िल्म चीनी बॉक्स ऑफ़िस पर साधारण प्रदर्शन कर रही है। इसकी शानदार कामयाबी को देखते हुए बेहतर बिज़नेस की उम्मीद की जा रही थी।


4 मई को चीन में रिलीज़ हुई बाहुबली2 ने 2.43 मिलियन डॉलर यानि 16.24 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी, जो इसी साल रिलीज़ हुईं हिंदी मीडियम और सीक्रेट सुपरस्टार की ओपनिंह से कम है। हालांकि बजरंगी भाईजान से बेहतर है। दूसरे दिन यानि 5 मई को बाहुबली2 के कलेक्शंस कुछ बेहतर हुए और फ़िल्म ने 2.94 मिलियन डॉलर यानि लगभग 19.64 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर फ़िल्म का दो दिन का कलेक्शन लगभग 35.88 करोड़ हो गया है। शुक्रवार को फ़िल्म के जहां 51,494 शोज़ हुए, वहीं शनिवार को 46,413 शोज़ हुए। हालांकि टिकट बिक्री 484276 से बढ़कर 592841 पर पहुंच गयी थी। बता दें कि बाहुबली2 को चीन में लगभग 7000 स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया है। बाहुबली2 के पास चीन में अपना जलवा दिखाने के लिए ज़्यादा वक़्त नहीं है, क्योंकि अगले हफ़्ते वहां एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर रिलीज़ हो रही है, जिसने दुनियाभर में तहलका मचाया हुआ है।
बाहुबली2 तेलुगु फ़िल्म है, जिसे एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। 2017 में इसे तेलुगु के साथ तमिल और हिंदी में डब करके रिलीज़ किया गया था। रिलीज़ के साथ ही बाहुबली2 की ऐसी सूनामी आयी, जो अपने साथ तमाम पुराने रिकॉर्ड बहाकर ले गयी और नये रिकॉर्ड्स छोड़ गयी। फ़िल्म के हिंदी डब्ड वर्ज़न ने ही लगभग 511 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि दुनियाभर में फ़िल्म ने 1700 करोड़ से अधिक जमा किये थे। 

जापान में जलवा
बाहुबली2 पिछले साल दिसंबर में जापान में भी रिलीज़ हुई थी और अप्रैल में 100 दिन पूरे किये थे और 1.3 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया, जो लगभग 8.5 करोड़ रुपए के बराबर है। जापान में बाहुबली2 वहां रिलीज़ हुई भारतीय फ़िल्मों की टॉप 5 सूची में तीसरे नंबर पर है। 1.6 मिलियन डॉलर के साथ मुथु पहले स्थान पर, 1.48 मिलियन डॉलर के साथ 3 ईडियट्स दूसरे स्थान पर, 1.2 मिलियन डॉलर के साथ इंग्लिशन विंग्लिश चौथे स्थान पर और 1 मिलियन डॉलर के साथ एंधीरन पांचवें स्थान पर है। 

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search