[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

प्रभास ने दूसरी बार ठुकराया करण की फिल्म का ऑफर

बाहुबली सीरीज की सफलता के बाद दुनिया भर में मशहूर हो चुके एक्टर प्रभास ने दूसरी बार करण जौहर का प्रोजेक्ट ठुकरा दिया है. 'बाहुबली-2' के ब्लॉकबस्टर हिट साबित होने के बाद तमाम फिल्ममेकर्स प्रभास से संपर्क कर चुके हैं. इनमें एक नाम करण जौहर का भी है. करण प्रभास को बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते हैं. पहली बार जब उन्होंने प्रभास से संपर्क किया तो बात नहीं बनी क्योंकि प्रभास ने 20 करोड़ रुपये फीस मांग ली थी.




खबर है कि हाल ही में करण जौहर ने दूसरी बार प्रभास से संपर्क किया और उन्हें अपने एक बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बताया. इस बार बात इसलिए नहीं बनी क्योंकि प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'साहो' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं और उनके पास बिल्कुल भी वक्त नहीं है. साहो के बारे में बता दें कि यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जिसका बजट तकरीबन 300 करोड़ रुपये है.


करण जौहर ने प्रभास की फिल्म बाहुबली-2 की मार्केटिंग और डिस्ट्रिब्यूशन की जिम्मेदारी संभाली थी. करण के साथ काम करने के बारे में प्रभास ने एक बार कहा था कि करण से मेरे अच्छे संबंध हैं. यदि मुझे कभी जरूरत होगी तो मैं उन्हें बोल सकता हूं. उन्होंने मेरी बहुत मदद की है. खबर है कि प्रभास की फिल्म साहो इस साल भी रिलीज नहीं हो सकेगी. संभवतः यह फिल्म अब अगले साल आए.

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search