[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बोले- मंदिरों में जाने का ठेका भाजपा ने नहीं लिया

भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष कमलनाथ सक्रिय हो चुके हैं। भाजपा और शिवराज से मुकाबले के लिए कमलनाथ भोपाल के गुफा हनुमान मंदिर में पहुंचे। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद ही अगले ही दिन कमलनाथ ने भोपाल के गुफा मंदिर का दर्शन किया है। उन्होंने कहा कि मंदिर जाने का भाजपा ने ठेका नहीं लिया है और न ही भगवान पर उनका अधिकार है। ये बात मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कमलनाथ ने कही थी, जिसे बुधवार को भी दोहराते रहे। इसके पहले कमलनाथ ने बुधवार को सुबह पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ मीटिंग ली।

कमलनाथ पहुंचे गुफा मंदिर 
भोपाल के गुफा मंदिर में दर्शन के बाद कमलनाथ ने कहा कि वो धार्मिक व्यक्ति हैं और भगवान के आशिर्वाद से ही प्रदेश में कांग्रेस 2018 में विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी। इसके बाद कमलनाथ उज्जैन के महाकाल और दतिया के मां पीतांबरा पीठ के दर्शन भी करेंगे।

बीजेपी ने कोई ठेका नहीं लिया
कमलनाथ ने कहा कि मंदिर जाना बीजेपी का कॉपीराइट नहीं है। भगवान सभी के हैं और भगवान के दरबार में सभी बराबर हैं। इससे पहले राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया औऱ अब कमलनाथ भगवान के द्वार पर जाकर जीत की प्रार्थना करते नज़र आ रहे हैं।

मतलब परस्त है कांग्रेस : भाजपा
इधर, इस मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर मतलबपरस्त होने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता के मुताबिक कमलनाथ हों या फिर कोई और बड़ा नेता। सिर्फ चुनावों के समय पर मंदिर-मंदिर जाकर वोट की राजनीति करना उन्हें शोभा नहीं देता. वो जनता को बरगला कर वोट हासिल नहीं कर पाएंगे. जनता कांग्रेस की असलियत जानती है।

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search