[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

नौतपा की झुलसाने वाली शुरूआत, खजुराहो बना देश का सबसे गर्म शहर

भोपाल. राजधानी में गर्मी का कहर शुक्रवार को भी भी जारी है। नौतपा का असर साफ देखा जा रहा है। सुबह से ही झुलसाने वाली गर्मी है, पारा दोपहर 12.30 बजे 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। शहर की सड़कों पर दोपहर के बाद सन्नाटा है। वहीं, खजुराहो देश का सबसे गर्म शहर बना। यहां अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नौतपा शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नौतपा के शुरुआत के तीन-चार दिनों में राजधानी में गर्मी के तेवर सख्त रह सकते हैं। लेकिन, 28 मई के बाद भोपाल को इससे कुछ राहत मिल सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि 27 और 28 मई तक राजधानी में अधिकतम तापमान 43-44 के आसपास ही रहेगा।

मध्य प्रदेश में हिट करेगा मानसून 29 मई को केरल और 13 जून को
  एके शुक्ला का कहना है कि मानसून केरल में 29 मई को दस्तक देगा। इसके बाद मौसम में तेजी परिवर्तन आएगा। हवा का रुख बदलेगा, इससे भी तापमान में गिरावट आएगी। रात में भी उमस और तपिश से राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश में 13 जून को मानसून के हिट करने की उम्मीद है।
 
गिरावट न्यूनतम तापमान में
  बुधवार और गुरुवार को शहर का पारा 44 डिग्री के पार ( गुरुवार को 44.2 डिग्री) रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में राहत मिली है। मंगलवार और बुधवार की को 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा (30.4, 31.2 डिग्री) के बाद गुरुवार की रात 29.4 डिग्री दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की कमी आई है। इसके पीछे हवाओं का रुख बदलने की वजह बताई जा रही है।
 
लू की चपेट में कई जिले
  मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान और झारखंड से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक चक्रवात का असर है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के ग्वालियर, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, छतरपुर, रायसेन, दमोह, रीवा, सतना, शिवपुरी, टीकमगढ़ आदि इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है.

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search