[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

Bypoll Elections : कांग्रेस का खाता खुला, लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों पर मतगणना

देश की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं।  इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर है। यहां भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में भाजपा को हरा एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं।


जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आने हैं, उनमें यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया और पालघर और नगालैंड की एक लोकसभा सीट शामिल है।

वहीं 10 विधानसभा सीटों के रिजल्ट पर भी सियासी दलों की नजर रहेंगी। ये 10 सीटें हैं पलुस कादेगांव (महाराष्ट्र), नूरपुर (यूपी), जोकीहाट (बिहार), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगानूर (केरल), अंपाती (मेघालय), शाहकोट (पंजाब), थराली (उत्तराखंड) और मेहेशतला (पश्चिम बंगाल)।

इलेक्शन रिजल्ट्स अपडेट्स:

  •   महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर 3 राउंड की मतगणना के बाद एनसीपी उम्मीदवार मधुकर कुकड़े 2,837 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
  •   विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा 2, कांग्रेस 3 और अन्य 5 सीटों पर आगे। 
  •   यूपीः कैराना लोकसभा सीट पर 9वें राउंड की मतगणना के बाद रालोद 27 हजार वोटों से आगे। 
  •   महाराष्ट्रः पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे।
  •   यूपीः कैराना लोकसभा सीट पर 9वें राउंड की मतगणना के बाद रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम हसन 27 हजार वोटों से आगे। 
  • मेघालयः अंपाती विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मियानी डी शिरा ने जीत हासिल की। 
  •   बिहारः जोकीहाट विधानसभा सीट पर 14वें राउंड की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार 16299 वोटों से आगे। 
  •   महाराष्ट्रः पालघर लोकसभा सीट पर 7वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार 17417 वोटों से आगे।
  •   पंजाबः शाहकोट विधानसभा सीट पर 9वें राउंड की मतगणना पूरी, कांग्रेस 21000 वोटों से आगे।
  •   झारखंडः सिल्ली विधानसभा सीट पर छठे राउंड की मतगणना के बाद जेएमएम की प्रत्याशी सीमा देवी 296 वोटों से आगे चल रही हैं। 
  •   उत्तराखंडः थराली विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा 3,492 वोटों से आगे चल रही है। 
  •   यूपीः नूरपुर विधानसभा सीट पर 14वें राउंड की गिनती के बाद समाजवादी पार्टी 5100 वोटों से आगे चल रही है। 
  •   मेघालयः अंपाती विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे। 
  •   महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर एनसीपी प्रत्याशी 3959 वोटों से आगे। 
  •   कर्नाटक की राजराजेश्वरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्न 44 हजार वोटों से आगे। 
  •   उत्तराखंडः थराली विधानसभा सीट पर 7वें राउंड की मतगणना पूरी, कांग्रेस उम्मीदवार 15000 वोटों से आगे
  •   यूपीः कैराना लोकसभा सीट पर आरएलडी के प्रत्याशी तबस्सुम हसन 16000 वोटों से आगे, भाजपा प्रत्याशी मृगंका पीछे।  
  • नगालैंडः एनडीपीपी उम्मीदवार 16029 वोटों से आगे। 

    •   महाराष्ट्रः पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गावित राजेंद्र 14,000 वोटों से आगे। 
    •   झारखंडः गोमिला विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 7,174 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। 
    •   पंजाब की शाहकोट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया 12000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
    •   महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर एनसीपी प्रत्याशी 3100 वोटों से आगे, भाजपा दूसरे स्थान पर 
    •   महाराष्ट्रः पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 10,000 वोटों से आगे
    •   लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। ताजा रुझान आ रहे हैं। यूपी को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में सत्तासीन दल अपनी बढ़त बनाए हुए है। 
    •   केरल की चेंगानूर विधानसभा सीट पर CPIM के प्रत्याशी 3106 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
    •   झारखंड की गोमिया विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे, सिल्ली विधानसभा सीट पर आजसू के सुदेश महतो आगे चल रहे हैं। 
    •   उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 339 वोटों से आगे
    •   महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया सीट पर भाजपा के हेमंत पटले आगे
    •   बिहारः जोकीहाट विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी मुर्शीद आलम 3000 वोटों से आगे। 
    •   महाराष्ट्र : पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे, यह सीट बीजेपी सांसद चिंतामणि वनगा के निधन के कारण सीट खाली हुई थी। 
    •   केरल की चेंगानूर विधानसभा सीट पर सीपीआई-एम आगे। 
    •   महाराष्ट्र : पालघर लोकसभा सीट पर शिवसेना आगे। 
    •   बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी आगे, जेडीयू विधायक के इस्तीफा देने के बाद सीट खाली हुई थी।
    •   कुल 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में फिलहाल तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस आगे।
    •   यूपीः कैराना लोकसभा सीट पर आरएलडी के प्रत्याशी तबस्सुम हसन आगे, भाजपा प्रत्याशी मृगंका पीछे।
    •   यूपीः नूरपुर विधानसभा सीट पर फिलहाल भाजपा पीछे, सपा आगे।
    •   कर्नाटक की आरआर नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे।
    •   पश्चिम बंगाल की मेहेशतला विधानसभा सीट पर तृणमूल आगे, यहां टीएमसी की विधायक कस्तूरी दास के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया। 

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search