[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

आईपीएल में सट्टा लगाने की बात अरबाज खान ने बुकी सोनू जालान के जरिए मानी: पुलिस

पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पूछताछ के दौरान बॉलिवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान ने आईपीएल में सट्टा लगाने की बात स्वीकार कर ली है। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में अरबाज ने बताया कि वह कुख्यात सट्टेबाज सोनू जालान के जरिए सट्टा लगाते थे।


एक पुलिस अधिकारी ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि अरबाज ने स्वीकार किया है कि वह आईपीएल सट्टेबाजी में 2.8 करोड़ रुपये हार गए थे। आईपीएल सट्टेबाजी में नाम आने और समन मिलने के बाद अरबाज खान पूछताछ के लिए शनिवार को ठाणे के क्राइम ब्रांच ऑफिस में पहुंचे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुख्यात सोनू जालान के सामने बिठाकर हुई पूछताछ में अरबाज ने यह कबूल कर लिया कि उन्होंने आईपीएल के 11वें सीजन में सट्टेबाजी की। अरबाज खान अपने भाई सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के साथ करीब 11 बजे पेशी के लिए पहुंचे थे।

हाल में खत्म हुए आईपीएल के 11वें सीजन के दौरान सट्टेबाजी के आरोप में एक बुकी की गिरफ्तारी के बाद ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को अरबाज को समन भेजा था, जिसके बाद वह शनिवार को क्राइम ब्रांच में पेश हुए। शुरुआती जांच में पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि अरबाज सट्टेबाज सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड के सट्टेबाजी रैकिट के संपर्क में थे और भारी दांव भी लगाया था। पुलिस अब अरबाज का बयान दर्ज कर सट्टेबाजी रैकिट से उनके लिंक के बारे में पड़ताल करेगी।


पेशी से पहले अरबाज खान ने बड़े भाई सलमान खान से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि सलमान की लीगल टीम इस केस में उनकी मदद करेगी। हालांकि, इस मामले में अरबाज खान पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया है और न ही वह आरोपी हैं। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से भी सट्टेबाजी रैकिट के लिंक मिलते दिख रहे हैं। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के हाथ अरबाज की कुछ तस्वीरें भी लगी हैं, जिनमें वह सट्टेबाज सोनू जालान के साथ दिख रहे हैं।

पुलिस को इंटरनैशनल बुकी सोनू जालान के साथ अरबाज की तस्वीरें मिली थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज ने इस साल आईपीएल में 2 करोड़ 80 लाख रुपये का सट्टा लगाया था। 41 साल के सोनू जालान को मंगलवार को तब गिरफ्तार किया गया जब वह कल्याण सेशंस कोर्ट में पेशी पर आए अपने एक सहयोगी को दिलासा देने के लिए कोर्ट परिसर में आया था।

सोनू जालान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टेबाजी रैकिट चलाता है और उसकी गतिविधियां पूरे भारतीय उपमहाद्वीप तक फैली हैं। पुलिस इन्स्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि सोनू जालान का सालाना टर्नओवर 100 करोड़ रुपये के करीब हो सकता है।

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search