[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

रेहम खान का ने कहा "शादी से पहले इमरान खान ने किया था उनका यौन उत्पीड़न"

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की नई किताब ‘टेल ऑल’ के अंश मीडिया में लीक हो गए हैं। रेहम ने इसमें क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने किताब में दावा किया है कि वर्ष 2015 में शादी से पहले पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। टीवी एंकर रेहम ने एक टीवी प्रोग्राम में इमरान खान से दूसरी मुलाकात के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘इमरान खान ने शादी से पहले मुझे अपने घर आने का न्योता दिया था। उनके साथ मेरी यह सिर्फ दूसरी मुलाकात थी, इसलिए मैं इस बात को लेकर चिंतित थी कि उन्होंने मुझे अपने घर क्यों बुलाया है। मैंने सावधानी बरतते हुए अपनी एक सहेली को बानी गाला (इस्लामाबाद जहां इमरान का घर स्थित है) के बाहर रुके रहने को कहा था। मैंने उससे कह रखा था कि कुछ भी अप्रिय होने पर मैं उसे फोन करूंगी और फिर वहां से चलते बनेंगे।’


टीवी प्रोग्राम को होस्ट करने वाली एंकर ने रेहम की किताब का हवाला देते हुए कहा, ‘बानी गाला पहुंचने पर इमरान ने रेहम साथ में टहलने को कहा था। पीटीआई नेता ने रेहम की काफी ज्यादा ऊंची हील वाली सैंडल पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह इसे पहन कर कैसे चल पाती हैं? इस पर रेहम ने उसे उतारकर बैग में रख लिया और दूसरी जूती पहन ली थी। इस दौरान इमरान ने कुछ समय तक राजनीति और बच्चों के बारे में बात की थी। उन्होंने रेहम की तारीफ भी की थी। दोनों ने साथ में खाना खाया और इसके बाद इमरान ने रेहम का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी।’

डर गई थीं  इमरान के रवैये से रेहम
रेहम खान ने अपनी नई किताब में इमरान के रवैये पर डरने की भी बात लिखी है। उन्होंने लिखा, ‘मैं डर गई थी और सोच रही थी कि मैं यहां (इमरान खान के घर) क्यों आई। मैंने इमरान को खुद से दूर करने के लिए धक्का भी दिया था। इस पर उन्होंने कहा था कि वह जानते हैं कि मैं वैसी लड़की नहीं हूं, इसलिए वह मुझसे शादी करना चाहते हैं। इस पर मैंने कहा था कि आप पागल हो गए हैं। मैं तो आपको जानती भी नहीं और आप मुझसे शादी करने की बात कर रहे हैं।’ रेहम खान ने बताया कि एक बार इमरान खान ने ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया था कि वह चौंक गई थीं। रेहम औपचारिक तौर पर कुछ दिनों बाद लंदन में इस किताब को लांच कर सकती हैं। इससे पहले किताब में किए गए दावों को लेकर अभिनेता हमजा अली अब्बासी, इमरान के दोस्त जुल्फी बुखारी, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम और अन्य ने रेहम खान को कानूनी नोटिस भेजा है। वहीं, इमरान की पार्टी पीटीआई ने रेहम खान पर इमरान को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search