[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

Nation Today : CM अरविंद केजरीवाल का PM मोदी पर शिक्षित तंज

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए और अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोगों को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्री की कमी खल रही है. बता दें कि सीएम केजरीवाल हालांकि अब पूर्व प्रधानमंत्री की तारीफ कर रहे हैं मगर पूर्व पीएम मनमोहन 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव और उसके अगले साल लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के निशाने पर रहे थे. 




अरविंद केजरीवाल ने गिरते रुपये पर वॉल स्ट्रीट पत्रिका का एक लेख शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘लोगों को डॉ. मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्री की कमी खल रही है. पीएम शिक्षित होना चाहिए. लोगों को लग रहा है कि प्रधानमंत्री तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए. ’ बता दें कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी धारी हैं, उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाया भी है. वह वित्त मंत्री के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं और प्रधानमंत्री के आर्थिक मामलों के सलाहकार भी रह चुके हैं. 

केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य पूर्व में भी पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यताओं एवं उनकी डिग्री की प्रमाणिकता पर सवाल उठा चुके हैं. मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में जारी जल संकट को लेकर ‘गंदी राजनीति ’ करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा , ‘भाजपा दिल्लीवासियों के पानी के साथ गंदी राजनीति कर रही है. दिल्ली को 22 सालों से यह पानी मिल रहा था. अचानक हरियाणा की भाजपा सरकार ने इस आपूर्ति में भारी कमी कर दी. ऐसा क्यों? कृपया अपनी गंदी राजनीति से लोगों को परेशान ना करें.

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search