[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

NEET Result 2018 : रिजल्ट घोषित, भोपाल की शबिस्ता खान की AIR 29वीं रैंक

भोपाल। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र cbseneet.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 6 मई को आयोजित की गई थी जिसमें 13 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसमें भोपाल की शबिस्ता खान ने आॅल इंडिया रैंक (एआईआर) 29वीं हासिल की है। इसके साथ ही शहर के संकल्प केसरी ने एआईआर 43 वीं रैंक मिली है। शबिस्ता खान ने 720 अंकों में 671 नंबर अर्जित किए, जबकि संकल्प केसरी ने 720 में 668 अंक हासिल किए।


13 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने दी NEET
इस साल NEET एग्जाम में 13,26,725 से ज्यादा कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया। इसमें 7,46,076 फीमेल कैंडिडेट्स और 5,80,648 कैंडिडेट्स शामिल हैं। जबकि एक ट्रांसजेंडर कैंडिडेट ने भी NEET एग्जाम दिया था। इस एग्जाम के लिए देशभर के 136 शहरों में 2,225 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। बता दें कि एग्जाम का रिजल्ट 5 जून तक डिक्लेयर किया जा सकता है और इसी के बाद आगे की प्रोसेस शुरू होगी।


कट-ऑफ पिछले साल का
प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर CBSE रैंक देगा। 2017 में अनारक्षित श्रेणी के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटेज 50 प्रतिशत था और क्वालिफाइंग स्कोर 720 में 131 था। OBC/ SC/ ST श्रेणी के लिए यह स्कोर 107 था और क्वालिफाइंग पर्सेंटेज 40 प्रतिशत था। शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए स्कोर 118 था।

3 बड़ी बातें NEET एग्जाम से जुड़ी
साल 2016 से पहले तक मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (AIPMT) कहा जाता था। जिसमें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों की 15% एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों को भरा जाता था, जबकि बाकी की 85% सीटें स्टेट गवर्नमेंट अपने एंट्रेंस एग्जाम के जरिए भरती थी। इसके साथ ही प्राइवेट कॉलेज भी अलग से एंट्रेंस टेस्ट लेते थे। इतने सारे एग्जाम्स की जगह 2017 में NEET का कॉन्सेप्ट आया और इसी साल पहली बार देशभर में ये एग्जाम हुआ। इस एग्जाम के जरिए ही स्टूडेंट्स को प्राइवेट और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। NEET एग्जाम के जरिए AIIMS, JIPMER और AFMC को छोड़कर बाकी सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन मिलता है।

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search