[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

राशिद खान के दम पर अफगानिस्तान ने T 20 में पहली बार किया ये कमाल, रचा इतिहास

नई दिल्ली । बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को खेले गए दूसरे टी 20 मैच में अफगानिस्तान ने मेहमानों को 6 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया। तीन टी 20 मैचों की सीरीज़ में अब अफगानिस्तान की टीम ने 2-0 की बढ़त बनाते हुए सीरीज़ भी अपने नाम कर ली है। इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने गेंद से कहर बरपाते हुए 4 विकेट लिए तो वहीं समीउल्लाह शिनवारी और नबी ने अपने बल्ले का दम दिखाते हुए अफगानिस्तान को जीत दिला दी। राशिद को इस मैच में 4 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाज़ा गया। उन्हें पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।


रचा इतिहास
इस मैच में जीत हासिल करते ही अफगानिस्तान की टीम ने इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास में ये पहला मौका है जब उन्होंने बांग्लादेश को टी 20 सीरीज़ में मात दी है। इसी के साथ जिंबाब्वे के बाद किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ अफगानिस्तान ने ये पहली बार टी 20 सीरीज़ में जीत दर्ज़ की है। वहीं अफगानिस्तान ने ज़िंब्बावे से तीन टी 20 सीरीज़ जीती है।

इस मैच में पहले टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। तमीम इकबाल की 43 रन की पारी की बदौलत बांग्लादेश ने 20 ओवर 8 विकेट खोकर 134 रन बनाए। राशिद खान ने 4 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट चटकाते हुए बांग्लादेशी टीम की कमर तोड़ दी।

अफगानिस्तान को जीत के लिए 135 रन की चुनौती मिली। इस लक्ष्य को अफगानिस्तान ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की सलामी जोड़ी मोहम्मद शहजाद और उस्मान घानी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। अफगानिस्तान को पहला विकेट 38 रन के स्कोर पर गिरा। शहजाद ने 18 गेंद में चार चौके की मदद से 24 रन बनाए। इसके बाद  समीउल्लाह शिनवारी ने 41 गेदों पर 49 और मोहम्मद नबी ने 15 गेंदों में नाबाद 31 रन की धमाकेदार पारी खेलकर अफगानिस्तान को जीत दिला दी। 

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search