#BCCI से ‘लड़ने’ PCB के पास एक अरब रुपए का फंड
लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट के अध्यक्ष शहरयार खान का कहना है कि भारत ने पहले पाकिस्तान के साथ वादाखिलाफी की है। पहले द्विपक्षीय सीरीज खेलने का वाद कर मुकर जाने के खिलाफ INTER NATIONALकिक्रेट परिषद में मुकदमा दायर किया जाएगा। इसके लिए एक अरब रुपए का फंड जुटाया गया है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में PCC मुकदमा दायर करने की योजना बना रहा है। जल्द ही रिटायर होने जा रहे अध्यक्ष शहरयार खान ने बोर्ड आॅफ गवर्नर्स (बीओजी) बैठक की अध्यक्षता की है। उनकी अध्यक्षता में BOG की यह अंतिम बैठक थी। खान ने कहा कि बीओजी ने कानूनी लड़ाई के खर्च को वहन करने के लिए राशि को मंजूरी दे दी जिसके लिए योग्य ब्रिटिश वकीलों को काम पर रखा गया था। उन्होंने कहा, ‘हमने इस मामले में अपना प्रतिनिधित्व करने और विवाद समाधान समिति के सामने मुआवजे का दावा पेश करने के लिए एक ब्रिटिश लॉ फर्म को काम पर रखा है।’
दोनों देशें में ये सीरीज होनी थी
2014 में दोनों बोर्ड ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत दोनों देशों को 2015-2023 के बीच 6 द्विपक्षीय श्रृंखला खेलनी थी। MoU के अनुसार, भारत, पाकिस्तान के खिलाफ छह सीरीज खेलने वाला था, जिनमें से 4 सीरीज की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी।

No comments:
Post a Comment