World Athletics Championship 2017: फर्राटा धाविका दुती चंद लेगी हिस्सा
नई दिल्ली। ओडिशा की फर्राटा धाविका दुती चंद के अगले महीने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की संभावना है। दरअसल, क्वालीफाइंग स्तर हासिल करने में नाकाम रहने के बावजूद एथलेटिक्स महासंघों के अंतरराष्ट्रीय महासंघ (आईएएएफ) ने उन्हें आमंत्रण भेजा है। शुरूआती 11.26 सेकंड के स्तर को हासिल करने में दुती नाकाम रही थी लेकिन उन्हें आईएएएफ से आमंत्रण मिला है। क्योंकि लंदन में चार से 13 अगस्त तक होने वाली इस प्रतियोगिता की महिला 100 मीटर स्पर्धा के लिए 56 खिलाड़ियों का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है।
दुती का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11.30 सेकंड रहा जो उन्होंने 15 मई को यहां इंडियन ग्रांप्री के दौरान हासिल किया। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने पीटीआई से कहा, ‘मैं दुती चंद को महिला 100 मीटर दौड़ के लिए कोटा प्रवेश की पेशकश का आईएएएफ का आमंत्रण मिला है. ऐसा इसलिए है क्योंकि स्पर्धा में खिलाड़ियों का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा, हमें 12 घंटे के भीतर हां या ना में जवाब देने को कहा गया है और हम इसे स्वीकार कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment