मेनहोल में गिरकर मशहूर डॉक्टर अमरापुरकर लापता, FIR दर्ज
मुंबई। महाराष्ट्र मुंबई में बारिश का कहर बनकर बरस रही है एक और बारिश थमने का नाम नहीं ले रही वहीं दूसरी और सड़क कि आसपास बने मैनहोल जानलेवा साबित हो रहे हैं। दरअसल, मुंबई में बारिश के चलते अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। शहर की सड़कें बारिश के पानी से लबालब भरी हुई हैं। इस बीच शहर के नामी डॉक्टर दीपक अमरापुरकर के लापता होने की खबर मिली है। वह मंगलवार की शाम 6:45 बजे से लापता बताए जा रहे हैं। सीनियर डॉक्टर को आखिरी बार बॉम्बे हॉस्पिटल से लौटते वक्त देखा गया था। इस बीच पुलिस ने उनके लापता होने का केस दर्ज कर लिया है। उनके मैनहोल में गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।
No comments:
Post a Comment