मनी लांड्रिंग में फंसे #Minister सत्येंद्र जैन दर्ज होगा केस
नई दिल्ली। दिल्ली की बवाना विधानसभा उपचुनाव से निपटने के बाद अब आम आदमी पार्टी एक नई मुसीबत में फंस गई है।
इससे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, मंत्री सत्येंद्र जैन पर मनी लाड्रिंग का केस दर्ज करने की तैयारी हो चुकी है। विपक्षी दल एक बार फिर से केजरीवाल पर सत्येन्द्र जैन से इस्तीफा लेने का दबाव बना सकते हैं। बता दें कि सीबीआई ने भी जून में उनसे मनी लॉन्ड्रिंग के केस में पूछताछ की थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक CBI ने जैन पर आरोप है कि वह प्रयास इंफो सलूशंस प्राइवेट लिमिटेड, अकिंचन डिवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और मंगलायतन प्रॉजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिये 2015 और 2016 के दौरान बतौर मंत्री 4.63 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे। जैन से जुड़े इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों आप आदमी पार्टी से बागी हुए दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने सत्येन्द्र जैन पर निशाना साधा था। कपिल ने स्वास्थ्य मंत्रालय में दवा खरीद में 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था।
No comments:
Post a Comment