[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

निर्मला सीता शरण संभालेगी #Defence, प्रभु को वाणिज्य

नई दिल्ली। तीसरे और सबसे अहम कैबिनेट विस्तार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजन–2019 का लक्ष्य साफ दिखाई दे रहा है। रविवार सुबह हुए शपथग्रहण के बाद मंत्रियों को उनके विभाग भी बांट दिए गए। मंत्रिपरिषद के तीसरे विस्तार में चार कैबिनेट मंत्रियों के साथ नौ नए राज्यमंत्रियों को शामिल किया गया है। चारों नए कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल व निर्मला सीतारमन को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से पदोन्नत किया गया है। विस्तार के बाद मोदी सरकार में मंत्रियों की संख्या 76 पहुंच गई है जिसमें 28 कैबिनेट मंत्री हैं।


ऐसा किया बदलाव की सब.....
मोदी कैबिनेट में सबसे बड़े विस्तार के बाद अब कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं तो दूसरी तरफ नए मंत्रियों के विभाग भी बांट दिए गए हैं। निर्मला सीतारमन को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए रक्षा मंत्री बनाया गया है। पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्री बनाया गया है। अब पीयूष गोयल अब रेलवे मंत्री होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:  अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे तथा सभी अन्य विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं

कैबिनेट मंत्री

राजनाथ सिंह: गृहमंत्री

सुषमा स्वराज: विदेश मंत्रालय

अरुण जेटली: वित्त

नितिन गडकरी: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग शिपिंग, जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण

सुरेश प्रभु: वाणिज्य और उद्योग मंत्री

डीवी सदानंद गौड़ा:  सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन

उमा भारती: पेयजल और स्वच्छता मंत्री

राम विलास पासवान: उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण

मेनका संजय गांधी: महिला एवं बाल विकास

अनंत कुमार: रसायन एवं उर्वरक

रविशंकर प्रसाद: विधि एवं न्याय

जगत प्रकाश नड्डा: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

अशोक गजपति राजू पुसपति: नागरिक विमानन

अनंत गीते: भारी उद्योग एवं लोक उद्यम

हरसिमरत कौर बादल: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

नरेन्द्र सिंह तोमर: ग्रामीण विकास, पंचायती राज

चौधरी बिरेंदर सिंह: स्टील

जुएल उरांव: जनजातीय मामले

राधा मोहन सिंह: कृषि एवं किसान कल्याण

थावरचन्द गेहलोत: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता

स्मृति ईरानी: वस्‍त्र, सूचना और प्रसारण मंत्रालय

डॉ. हर्ष वर्धन: विज्ञान और तकनीक, भू विज्ञान, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन

प्रकाश जावड़ेकर: मानव संसाधन विकास

धर्मेंद्र प्रधान: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस

पीयूष गोयल: रेल, कोयला मंत्रालय

निर्मला सीतारमण: रक्षा मंत्रालय

मुख्तार अब्बास नकवी: अल्पसंख्यक मामलों

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
इन्द्रजीत सिंह राव: योजना (स्वतंत्र प्रभार)

संतोष कुमार गंगवार: श्रम और रोजगार मंत्री 
धर्मेन्द्र प्रधान: आयुष मंत्रालय

जितेंद्र सिंह: पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास (स्वतंत्र प्रभार), अंतरिक्ष विभाग के मंत्री

महेश शर्मा: संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार)

गिरिराज सिंह: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

मनोज सिन्हा: संचार (स्वतंत्र प्रभार), रेल राज्यमंत्री

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़: सूचना और प्रसारण, युवा मामलों के मंत्री और खेल (स्वतंत्र प्रभार)

राज कुमार सिंह: बिजली मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)

हरदीप सिंह पुरी: आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) 

अल्फोंस कन्ननाथन: पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय


About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search