[Latest News][6]

Ajab-Gajab
Bhopal
Bihar
Bollywood
Breaking
Business
CG
Delhi
Desh
District
Edit
Education
Entertainment
Fashion
featured
Gadgets
gangrape
Grah-Nakchhatra
Gujarat
health
Hollywood
InDepth
Joke's
Kanpur
Latest
Lead
Maharashtra
Molestation
MP
Other's
Politics
Pollution
Rajasthan
Rajya
Screen-shot
Spiritualism
Sports
Story
Travel
Uidai
UP
Vichar
Videos
Videsh
Viral

मौसम विभाग ने दी चेतावनी दिल्ली-हरियाणा-हिमाचल में आएगा रेतीला तूफान

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने सोमवार को ये जानकारी दी है कि मंगलवार तक कुछ राज्यों में 'रेतीले तूफान' के आने की पूर्ण संभावना है। जिन राज्यों की बात विभाग कर रहा है वो दिल्ली, हरियाणा, उत्तरपूर्वी राज्य, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हैं, जहां आंधी-बारिश के आने की आशंका है, इन जगहों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। गौरतलब है कि इससे पहले ही मौसम विभाग 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में मौसम को लेकर एलर्ट जारी कर चुका है।


मौसम विभाग का कहना था कि इन सभी स्थानों में सोमवार को आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। यही नहीं जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर सोमवार को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है जबकि उत्तराखंड और पंजाब के कुछ स्थानों पर तेज बारिश आ सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं, हरियाणा में तूफान की आशंका के चलते दो दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

अब तक 149 लोगों की गई जान
आपको बता दें कि उत्तर भारत में बुधवार देर रात आए आंधी-तूफान ने अब तक 149 लोगों की जान ले ली है। 400 से ज्यादा पशु भी मारे गए। 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से आए तूफान से सबसे ज्यादा मौतें यूपी के आगरा में हुई हैं, जहां से 50 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। इस तूफान ने भयंकर आर्थिक क्षति भी पहुंचाई है। यूपी और राजस्थान इस तूफान की वजह से सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए हैं।

About Author Mohamed Abu 'l-Gharaniq

when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries.

No comments:

Post a Comment

Start typing and press Enter to search